सड़क हादसे के मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचे ईचागढ़ विधायक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नीमडीह,21जून : शुक्रवार अहले सुबह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल के समीप एनएच- 18 पर हुए भीषण सड़क हादसे में हादसाग्रस्त सरयाकेला जिले के नीमडीह प्रखंड के सभी 9 लोगों के परिजनों से मिलने शनिवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो तिलाई टांड़, मुरु और रघुनाथपुर गांव पहुंची और उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए अर्थिक सहयोग किया. साथ ही सरकारी स्तर पर मिलने वाले सहायता को लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करवाई.

 

 

मालूम हो सभी लोग एक बारात में शामिल होने पुरुलिया गए थे. लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे. मृतकों में तिलाई टांड़ के बृहस्पति महतो, सपन महतो, कृष्णा पद महतो, गुरु पदो महतो, विजय महतो एवं अजय महतो, शशांक महतो शामिल थे. जबकि, मुरु गांव के चितरंजन महतो और रघुनाथपुर के चंद्र मोहन महतो शामिल थे. घटना के बाद पूरे प्रखंड में मातम छा गया है विधायक ने सभी के परिजनों से बारी- बारी मुलाकात की और आपदा के इस घड़ी में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा दिलाने की बात कही. वहीं नीमडीह अंचल अधिकारी ने बताया कि सारी कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. एक हफ्ते के भीतर सभी मृतकों के आश्रितों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि जल्द ही दिलाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं विधायक के पहुंचने पर मृतक चितरंजन महतो की बहन रो पड़ी और विधायक के प्रति आभार जताया.

 

इस मौके पर चांडिल इंस्पेक्टर, नीमडीह अंचल अधिकारी अविषेक कुमार, थाना प्रभारी संतन तिवारी, जिला श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के अलावा झामुमो केंद्रीय सदस्य क़ाबलू महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सचिव शंकर सिंह, सहसचिव विश्वनाथ गोप, कोषाध्यक्ष हरि चरण महतो, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, झामुमो नेता नीलकमल महतो, निर्गुण राम मांझी, मंगल माझी, अनिल मांझी, यदुपति महतो, सिकित माझी आदि मौजूद रहे.

Share This Article