Manbhum UpdatesManbhum UpdatesManbhum Updates
Font ResizerAa
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Business/Entertainment
  • Crime
  • Cultural
  • Politics
  • Sports
Font ResizerAa
Manbhum UpdatesManbhum Updates
  • Read History
  • Environment
  • Politics
  • Technology
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • Read History
  • Categories
    • Politics
    • Technology
    • Environment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
JharkhandSaraikela-Kharsawan

चांडिल और रुचाप में जलसंकट गहराया, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के चलते महीनेभर से ठप है जलापूर्ति – भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात पोद्दार ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

MANBHUM UPDATES
Last updated: July 29, 2025 2:47 pm
By MANBHUM UPDATES
Share
3 Min Read
SHARE

चांडिल और रुचाप में जलसंकट गहराया, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के चलते महीनेभर से ठप है जलापूर्ति – भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात पोद्दार ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/चांडिल, 29 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह चांडिल डेम रोड के पास बामनी नदी पर बनी पाइपलाइन का क्षतिग्रस्त हो जाना है, जिसके कारण स्वर्णरेखा नदी से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी है।

यह पाइपलाइन चांडिल और रुचाप क्षेत्र सहित कई बस्तियों में पेयजल आपूर्ति का मुख्य साधन थी। इसके माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाता था। परंतु महीनेभर से यह सेवा बाधित है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इस बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार ने उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान प्रभात पोद्दार ने ज्ञापन सौंपकर अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

प्रभात पोद्दार ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि रुचाप और चांडिल क्षेत्र की कई गलियों और मोहल्लों तक अब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भी पेयजल लाइन नहीं पहुंचाई गई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

दुष्कर्म पीड़िता और उनके परिजनों से मिले सामाजिक कार्यकर्ता
नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता : सारंडा के जंगलों में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बंकर ध्वस्त, आईईडी बरामद
ईचागढ़ में अवैध बालू कारोबार पर नए सवाल: JLKM नेता जेल भेजे गए, अब थाना प्रभारी की भूमिका पर भी उठ रहे प्रश्न
कौशल विकास व आजीविका संवर्धन पर उपायुक्त ने दी ठोस कार्ययोजना बनाने की नसीहत

श्री पोद्दार ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यदि प्रशासन जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेता है तो आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए भी तैयार हैं।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। अब देखना है कि जिला प्रशासन इस गंभीर संकट को लेकर कितनी शीघ्रता से कदम उठाता है।

TAGGED:Dc saraikelaManbhum updatesWater crisis deepens in Chandil and Ruchapwater supply has been stalled for a month due to damaged pipeline - BJP Mandal President Prabhat Poddar submitted a memorandum to the Deputy Commissioner
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article देवघर बस हादसे में मृतकों को मुआवजा, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा– “निशिकांत दुबे जैसे नेताओं के भ्रामक ट्वीट से परेशान हूँ”
Next Article झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका का सरायकेला दौरा, बाल संरक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

Recent Posts

  • विधानसभा में गूंजा ईचागढ़ का मुद्दा, विधायक सविता महतो ने स्टेडियम, पर्यटन और हाथी आतंक पर उठाया सवाल
  • SIR-2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण, हर घर तक पहुंचने का निर्देश
  • एक पेड़ माँ के नाम : किसानों के लिए भविष्य की कमाई – रुदिया पंचायत में 200 किसानों को बांटे गए 2 हजार फलदार पौधे
  • सरायकेला : बार-बार मोटर जलने और पेयजल संकट पर नगर अध्यक्ष सख्त, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर
  • SIR को लेकर डीसी सख्त, बीएलओ को घर-घर पहुंचने का निर्देश – हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

Categories

  • Adityapur
  • Bahragora
  • Balrampur
  • Bihar
  • Bishtupur
  • Bokaro
  • Business/Entertainment
  • Chaibasa
  • Chandankiyari
  • Chandil
  • Chas
  • chowka
  • Crime
  • Cultural
  • Deoghar
  • Devotional
  • Dhanbad
  • Environment
  • Farming
  • Gamhariya
  • Ghatshila
  • Giridih
  • Ichagarh
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Jugsalai
  • Kharsawan
  • Khunti
  • Kuchai
  • Kukdu
  • Mango
  • Nimdih
  • Patamda
  • Politics
  • Potka
  • Puruliya
  • Rajnagar
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sakchi
  • Saraikela-Kharsawan
  • Special Story
  • Sports
  • Technology
  • Uncategorized
  • World

You May also Like

AdityapurChandil

कुलपटांगा में भूमिज मुंडा महापंचायत आयोजित, आदिवासी भूमि संरक्षण पर मंथन

June 8, 2026
JharkhandSaraikela-Kharsawan

नगरपालिका चुनाव 2026: माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न

February 9, 2026
JharkhandSaraikela-Kharsawan

सरायकेला: लोकतंत्र की धड़कन बना प्रेस क्लब, पत्रकारों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

January 26, 2026
JharkhandSaraikela-Kharsawan

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी के अंतर्गत सरायकेला में “बीएन शिशु घर” का उद्घाटन

September 9, 2025
Show More
  • More News:
  • Manbhum updates
  • Breaking news
  • Latest news
  • Jharkhand updates
  • saraikela updates
  • Manbhum updates News
  • Manbhum updates latest news
  • Chandil updates
  • Manbhum updates breaking news
  • Jamshedpur updates
  • Manbhum updates local news
  • Jharkhand manbhum updates
  • Dc saraikela
  • Big breaking news
  • local news updates
  • Manbhum updates big breaking news
  • Ranchi updates
  • Seraikela kharsawan
  • Chandil
  • Chandil manbhum updates
Manbhum Updates

“Manbhum Updates” एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको तेज, सटीक और निष्पक्ष खबरें देने के लिए समर्पित है। हम खास तौर पर स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की भी जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य है – “तेज खबर, साफ नजर” के साथ जनता को सही जानकारी देना।

चाहे राजनीति हो, समाज, शिक्षा, रोजगार या जन-आंदोलन – Manbhum Updates हर जरूरी विषय पर आपकी आवाज़ बनने का काम करता है।

Youtube Facebook X-twitter Whatsapp

About Company

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
  • Advertise with US

© Manbhum Updates, All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology

© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
Welcome to Manbhum Updates
Username or Email Address
Password

Lost your password?