खरसावां चौक से अवैध बालू लदा वाहन जब्त, की जा रही कार्रवाई
सरायकेला, 28 मई : जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना की टीम के संयुक्त नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत खरसांवा चौक पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया। सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त के निर्देश पर चलाए गए निरीक्षण के क्रम में बालू खनिज लदे वाहन JH01CD2078 को जब्त किया गया।
वाहन के चालक द्वारा वैध परिवहन कागजात प्रस्तुत ना कर पाने पर उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर सुरक्षार्थ खरसावां थाना में सुपुर्द किया गया। इस मामले में जिला खनन विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।