शहीद कालीपदो भुइयाँ की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 14-15 अगस्त को

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

शहीद कालीपदो भुइयाँ की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 14-15 अगस्त को

जमशेदपुर, 10 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ और झारखंड के शहीद कालीपदो भुइयाँ की पवित्र स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 14 और 15 अगस्त को किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद कालीपदो भुइयाँ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ना और उनकी खेल प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

टूर्नामेंट को लेकर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों के जरिए ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों और युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और खेलप्रेमियों से टूर्नामेंट में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Share This Article