आम बगान मैदान से पैदल रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा आदिवासी जनाक्रोश महारैली

Manbhum Updates
2 Min Read

आम बगान मैदान से पैदल रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा आदिवासी जनाक्रोश महारैली

जमशेदपुर, 07 अक्टूबर : आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 09 अक्टूबर को आदिवासी जन आक्रोश महारैली का आयोजन किया गया है। इस दिन साकची स्थित आमबगान से रैली की शक्ल में लोग उपायुक्त कार्यलाय पहुंचेंगे और कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगे। आदिवासी जन आक्रोश महारैली कुर्मी /कुड़मी महतो समुदाय को जनजाति सूची में शामिल करने कि मांग के विरोध में किया जा रहा है। इसकी विस्तृत जानकारी मंगलवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। प्रेस वार्ता में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदयों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह महारैली कुड़मियों के असंवैधानिक मांग को लेकर किया जा रहा है।

कुड़मी समुदाय के मांग से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम एवं राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों के हितों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचने का खतरा है। इसके खिलाफ आदिवासियों को करो या मरो के साथ सड़क पर उतरना पड़ा है। उरांव, हो, भूमिज, संथाल, मुंडा, बिरहोर, सबर, बेदिया, गोड़, खाडिया समेत सभी 32 आदिवासी समाज के सामाजिक संगठन मानकी मुंडा संघ, मांझी परगना महाल के द्वारा एकजुट होकर भारत सरकार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायगा। महारैली में शामिल आंदोलनकारी आमबगान मैदान में एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान सभी जनजातीय पारंपरिक औजार के साथ महारैली में ढोल नगाड़ा बजाते हुए शामिल होंगे।

साकची स्थित आमबगान मैदान से महारैली बिरसा चौक में धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्ट्रेट माइल रोड, रेड क्रॉस भवन होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचें। प्रेस वार्ता में दुर्गा चरण मुर्मू, सुरा बिरुली, दिनकर कच्छप, राजेश दीपक मांझी, राकेश उरांव, नंदलाल पातर, डेमका सोय, रवि सवैया, मोहिन सिंह सरदार, उपेंद्र बानरा, ठाकुर कलुंडिया, डीबार पुर्ति, जेवियर कुजूर, लालमोहन जामुदा, लालमोहन मुर्मू, सुनिल मुर्मू, पिथो सांडिल, परसो राम कर्मा, सुखलाल बिरुली, सुकराम सामद, प्रेम सामड आदि शामिल थे।

Share This Article