भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का कल होगा चांडिल आगमन
चांडिल, 07 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद राज्य सभा सदस्य सांसद आदित्य साहू बुधवार को पहली बार चांडिल पहुंचेगे। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल चौक बाजार में सुबह 9:30 बजे स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चांडिल पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेता क्षेत्र में संगठन की मजबूत स्थिति का प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घाटशिला उपचुनाव को लेकर उनका दोरा प्रस्तावित है। जमशेदपुर जाने के दौरान वे चांडिल के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जाने के क्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ता चांडिल चौक बाजार में सांसद का अभिनंदन करेंगे। भाजपा संगठन की ओर से भी सभी पदधारियों को अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।