कपाली नगर परिषद वार्ड 9 में जला ट्रांसफार्मर, विधायक सविता महतो के प्रयास से 5 घंटे में बदला गया

कपाली (सरायकेला-खरसावां), 11 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या 09 में बीते शाम बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस समस्या की जानकारी तत्काल निवर्तमान वार्ड सदस्य असलम अंसारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता फरीद खान को दी।
फरीद खान ने तत्परता दिखाते हुए ईचागढ़ विधायक सविता महतो से संपर्क कर ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी दी और जल्द से जल्द मरम्मत व प्रतिस्थापन की मांग की। विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को निर्देशित किया, जिसके परिणामस्वरूप महज पांच घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
इस त्वरित कार्रवाई के लिए वार्ड नंबर 9 के सदस्य और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने विधायक सविता महतो का आभार प्रकट किया।
इस कार्य में सहयोग देने वाले झामुमो नेता शेख फरीद, मोहम्मद नौशाद, सैयद सलाउद्दीन, इकबाल अहमद तथा बिजली विभाग के कर्मियों — मुनेश, मेराज, कुर्बान, शरीफ, सलाउद्दीन, शकील और राजू चौधरी सहित — सभी का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।
स्थानीय निवासियों ने भी विधायक एवं संबंधित कर्मियों की सक्रियता की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के जनसमस्याओं का तत्पर समाधान होगा।



