केक काटकर मनाया गया अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल का तीसरा वर्षगांठ

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

केक काटकर मनाया गया अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल का तीसरा वर्षगांठ

चांडिल, 23 जुलाई : अनुमंडल बार भवन में अनुमंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू की अध्यक्षता में अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल का तीसरा वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को एडीजीएम चांडिल, एसीजेएम चांडिल और पीपी के साथ एसोसिएशन के सचिव महेंद्र कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलीत कर शुभारंभ किया. वर्षगांठ के अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर उपस्थित लोगों को बधाई दी। कार्यक्रम में चांडिल के अनुमंडल दंडाधिकारी विकास कुमार राय भी मौजूद रहे।

मौके पर कहा गया कि अनुमंडलीय न्यायालय स्थापित कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का सामाधान किया गया है। पहले चांडिल अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्रो से लोगों को न्यायालय संबंधी कार्यो के लिए सरायकेला जाना पड़ता था। नीमडीह एवं कुकडू अंचल की जनता काे सरायकेला आने जाने का एक मात्र साधन बड़काखाना ट्रेन एवं अन्य छोटे वाहन ही था। कई स्थानों से लोगों को आवागमन की सुविधा नहीं रहने के कारण एक दिन पहले ही घर से निकलना पड़ता था।

अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के संचालित होने से वैसे क्षेत्र की जनता परेशानी से मुक्त हो गए हैं।

अनुमंडल में ही न्यायालय बनने से जनता अधिक खर्च भी नहीं हो रहा है और समय की भी बचत हो रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र महतो ने किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह, सुनील मानकी, संजय महतो, लाल बाबू, मृत्युंजय कुमार महतो, अनिल प्रसाद साहू, संजीव कुमार पातर, अजय कुमार गोप, असीम कुमार गोप, शिवेशर महतो, कमल कांत कुमार महतो, गोवरधन महतो, विदु भूषण महतो, दिलीप कुमार महतो, जहरलाल महतो समेत कई अधिवक्ता व गणमान्य उपस्थित थे।

Share This Article