बोधा मुंडा द्वारा रचित मुंडारी- हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक “ओमोन- मुंडारी साइति पुथी” का उपायुक्त ने किया विमोचन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बोधा मुंडा द्वारा रचित मुंडारी- हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक “ओमोन- मुंडारी साइति पुथी” का उपायुक्त ने किया विमोचन

जमशेदपुर, 29 जुलाई : समाहरणालय स्थित जिला भू अर्जन कार्यालय में कार्यरत बोधा मुंडा द्वारा रचित मुंडारी – हिन्दी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक “ओमोन- मुंडारी साइती पुथी” का समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति रही। अपर उपायुक्त ने भी पुस्तक की प्रति प्राप्त कर बोधा मुंडा को इस महत्वपूर्ण साहित्यिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में ऐसे प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं।
उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर द्वारा संचालित डीएम लाइब्रेरी, साकची में भी उपलब्ध रहेगा। मुंडारी और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी तक इसके साहित्यिक स्वरूप को पहुँचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है ।

Share This Article