मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन बरामद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन बरामद

रामगढ़,08 जुलाई : पुलिस ने जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित दत्तो इलाके में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दत्तो इलाके में लोहार दुकान और घर की आड़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से हथियार बनाने से जुड़े कई उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की।

Share This Article