कुकडू : जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र से सेवाएं ठप, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

Manbhum Updates
2 Min Read

कुकड़ू, 21 अप्रैल: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बेरासी सिरूम पंचायत के रूपरु (टोला–खरकोचा) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर स्थिति के कारण यहां संचालित सभी सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। करीब 10 वर्ष पहले बना यह भवन अब खस्ताहाल हो चुका है, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार केंद्र की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं और प्लास्टर लगातार झड़ रहा है। भवन की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यहां नियमित रूप से पोषण आहार वितरण, टीकाकरण एवं प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सेवाएं संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र के छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी केंद्र भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए और आवश्यकता के अनुसार मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही बंद पड़ी सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

MANBHUM UPDATES को Youtube, Facebook, Instagram पर Follow करें।
हर छोटी बड़ी ख़बरों के लिए www.manbhumupdates.com पर Visit करें

चांडिल -कांड्रा मार्ग मरम्मत में बरती गई अनियमिता? संवेदक पर उठे सवाल! ग्रामीणों ने विधायक, सांसद, JMM, BJP, AJSU को लपेटा

Share This Article