हाईतिरूल में सड़क हादसा, आमने-सामने मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

हाईतिरूल में सड़क हादसा, आमने-सामने मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन घायल

नीमडीह, 5 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईतिरूल में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार लोग मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हाईतिरूल के समीप दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए और उनके शरीर पर चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना नीमडीह पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article