मानीकुई पुनर्वास क्षेत्र कटिया में अंधेरे से मिली राहत, तरुण महतो के प्रयास से लगा नया ट्रांसफॉर्मर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मानीकुई पुनर्वास क्षेत्र कटिया में अंधेरे से मिली राहत, तरुण महतो के प्रयास से लगा नया ट्रांसफॉर्मर

चांडिल, 26 जुलाई : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल थाना अंतर्गत मानिकुई स्थित पुनर्वास कॉलोनी कटिया में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण लगभग 60 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बार-बार विभाग और स्थानीय नेताओं से बात करने के बावजूद कोई उम्मीद नहीं दिखी, जिससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी थी। ऐसे समय में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने आगे आकर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया और उसे लगवाया। शनिवार को फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर तरुण महतो ने कहा, “एक विस्थापित बेटा ही विस्थापितों का दर्द समझ सकता है। जब जिम्मेदार तंत्र मौन हो जाए, तब जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य बन जाता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने लोगों के साथ हैं और रहेंगे। ट्रांसफॉर्मर के चालू होते ही क्षेत्र में फिर से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। मौके पर JLKM पार्टी के कई पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article