प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चांडिल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

चांडिल, 12 अगस्त : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चांडिल में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित लोगों की कलाई पर भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि भाई बहन के अमर प्यार का प्रतीक पावन पर्व रक्षा बंधन हमें श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों की धारणा कराकर, आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित जीवन शैली अपनाकर, मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है।
रक्षाबंधन पर्व में शामिल लोगों को नशा मुक्ति के लिए ब्रह्माकुमारी वाहनों ने शपथ दिलाई। मौके पर ब्रह्मा कुमारी बहनों ने कहा कि जब व्यक्ति अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करता है, तभी उसकी रक्षा करना संभव होता है। बहनों ने उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि सभी परमात्मा को साक्षी मानकर अपने अंदर छुपी बुराई को छोड़ने का संकल्प लें। इस अवसर पर चांडिल बाजार और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



