राजनगर में पीएमकेकेवाई एवं डीएमएफटी की 10वीं वर्षगाँठ पर छात्र-छात्राओं के लिए हुआ विशेष आयोजन

सरायकेला, 16 सितम्बर : प्रधानमंत्री खान क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) की 10वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मंगलवार को राजनगर प्रखंड मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड के 10 विद्यालयों से कक्षा 4 से 12 तक के 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता उपरांत सभी प्रतिभागियों को विद्यालयी सामग्री (बैग) प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।




