दिंदली बाजार में मीट-चिकन दुकानों पर छापा, 13 दुकानदारों को नोटिस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दिंदली बाजार में मीट-चिकन दुकानों पर छापा, 13 दुकानदारों को नोटिस

आदित्यपुर, 11 फरवरी : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को दिंदली बाजार क्षेत्र स्थित मीट एवं चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान बिना वैध फूड लाइसेंस अथवा पंजीकरण के व्यवसाय संचालित करते पाए जाने पर 13 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा विनियम, 2011 के तहत अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस या पंजीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही लाइसेंस मिलने के बाद सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

निरीक्षण के क्रम में स्वच्छता मानकों, मांस एवं चिकन के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की भी जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस व्यवसाय संचालन दंडनीय अपराध है और नियमों की अनदेखी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान में लाइसेंस प्रमाण-पत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण दल में संतोष कुमार (सीएचसी, गम्हरिया) सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article