ईद-उल-अजहा को लेकर कपाली में शांति समिति की बैठक आयोजित
चांडिल, 20 मई : ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर कपाली के डांगरडीह स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चांडिल एसडीओ विकास कुमार राय ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं ट्रैफिक व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बाते हुई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। मौके पर मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवससर पर चांडिल अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो शाबान उर्फ सिंटु, कई वार्ड पार्षद समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कई लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। लोगों ने बिजली कटौती, पेयजल संकट, नाली सफाई एवं सड़क जाम जैसी समस्याओं की जानकारी देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान करने की मांग की।