
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन, टीएमएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जमशेदपुर, 06 नवंबर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया।
टीएमएच में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निर्भय सिंह के निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।
विस्तृत जानकारी के लिए मानभूम अपडेट्स के साथ जुड़े रहें।



