एकलव्य मॉडल विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की मेधा सूची जारी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एकलव्य मॉडल विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की मेधा सूची जारी

सरायकेला, 29 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिला समेकित जनजाति विकास अभिकरण ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, झीमडी (नीमडीह) में विषयवार अतिथि शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति हेतु जारी विज्ञापन के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। जांचोपरांत तैयार की गई विषयवार मेधा सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.seraikella.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध मेधा सूची का अवलोकन करें। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित डाटा में किसी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना हो, तो वह 5 दिसंबर अपराह्न 5 बजे तक जिला कल्याण कार्यालय में आवश्यक साक्ष्यों के साथ लिखित रूप में जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share This Article