ईचागढ़ के पुरानडीह में चलाया गया विधिक जागरूकता सह जनसमपर्क अभियान

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ़ के पुरानडीह में चलाया गया विधिक जागरूकता सह जनसमपर्क अभियान

ईचागढ़, 12 मई : नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निदेर्शानुसार पीडीजे सह सरायकेला-खरसावां जिला डालसा अध्यक्ष रमाशंकर सिंह के आदेशानुसार मंगलवार को ईचगढ़ प्रखंड के पुरानडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 90 दिवसीय अभियान के तहत विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला – खरसावां के सचिव के निर्देश अनुसार पीएलवी कार्तिक गोप ने ईचागढ़ के पुरानडीह गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा व झालसा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया।

पीएलवी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता देना है। उन्हें उनके अधिकार से अवगत करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कानुनी जानकारी देकर अपने मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करना है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article