12 से 14 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

12 से 14 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान


ईचागढ़ , 08 अगस्त : हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा की बैठक हुई। ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया। मौके पर 12 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान को लेकर तिथिवार कार्यक्रम तय किए गए। इसके तहत 12 अगस्त को प्रखंड क्षेत्र में स्थापित सभी महान विभूतियों की मूर्तियों की साफ-सफाई की जाएगी। इसके अलावा हर घर में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। 14 अगस्त को प्रखंड के गौरांगकोचा में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। तिरंगा यात्रा में स्थानीय गंदमान के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस संबंध में भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत यह अभियान हर नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।

Share This Article