पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई : जंगल में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, 1,200 लीटर जावा महुआ नष्ट

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पुरुलिया, 17 सितंबर: आरसा थाना क्षेत्र के मिसिरतार जंगल में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जंगल में चोरी-छिपे शराब निर्माण किए जाने का मामला सामने आया।

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 1,200 लीटर किण्वित जावा महुआ और 250 लीटर तैयार चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, जिसमें गुड़ भी शामिल था, को जब्त कर मौके पर नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दो बड़ी एल्युमीनियम की हांडियां और छह बड़े नीले प्लास्टिक के जार भी जब्त किए।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article