अधिवेशन में माहाली आदिवासी कास्टमारी लॉ (माहाली जाति प्रथा) काे समिति ने किया पारित

Manbhum Updates
2 Min Read

अधिवेशन में माहाली आदिवासी कास्टमारी लॉ (माहाली जाति प्रथा) काे समिति ने किया पारित


जमशेदपुर, 13 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में ऐतिहासिक प्रथम राष्ट्रीय पारंरिक सामाजिक व्यवस्था “माझी परगाना” सम्मेलन आयोजित किया गया। झाड़ग्राम थाना के निकट अनन्या रिसीप्सन हॉल घोड़ाधोरा में आयोजित सम्मेलन का संचालन पश्चिम बंगाल आदिवासी माहाली समाज, कल्याण संघ राज्य कमेटी द्वारा किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय माहाली आदिवासी समाज सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड, ओडिशा एवं असम के माझी पारगाना प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान भारत दिशोम माहाली माझी पारगाना माहाल का गठन किया गया। माहाल में विश्वनाथ सोरेन को दिशोम पारगाना तथा प्रधान सोरेन को दिशोम माझी मनोनीति किया गया। सम्मेलन में विश्वनाथ सोरेन को भारत दिशोम पारगाना बाबा, प्रधान सोरेन को भारत दिशोम माझी बाबा तथा महादेव सोरेन को पश्चिम बंगाल पोनोत पारगाना एवं कान्हू राम मार्डी को झारखंड पोनोत पारगाना बाबा का कार्यभार सौंपते हुए प्रमाण पत्र देकर तथा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

वहीं, अधिवेशन में माहाली आदिवासी कास्टमारी लॉ (माहाली जाति प्रथा) नयन चांद हेम्ब्रम की अध्यक्षता में प्रारूप समिति द्वारा तैयार किया गया। मंथन करने के बाद इस प्रस्ताव को पारित किया गया। प्रस्ताव को पारित करते हुए 11 नवंबर 2025 को जमशेदपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल हॉल, करनडीह में “अंतरराष्ट्रीय माहाली आदिवासी दिवस” आयोजित करने तथा आगामी मार्च 2026 को दिल्ली चलो’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन देने का घोषणा किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया माहाली आदिवासी एसोसिएशन (आईमा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में महादेव सोरेन, कान्हू राम मार्डी, विश्वनाथ सोरेन, कुंती बेसरा, राम लाल माहाली, डॉ० सामू माहाली, मायसा मार्डी, नबेंदू माहाली, डॉ० रामचंद्र बेसरा, इन्द्र हेम्ब्रम, सुमित्रा बेसरा, कान्हू राम हेम्ब्रम, अमित कुमार माहाली, विमल माहाली, ईश्वर हेम्ब्रम, रवि माहाली, माझी बाबा प्रधान सोरेन, सुधा रानी बेसरा, राम चंद्र माहाली, मनोरंजन माहली आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article