शराब पीने वालों के लिए अहम जानकारी – जनसाधारण से सहयोग की अपील, विभाग ने असुविधा के लिए जताया खेद, जानें क्या है पूरी खबर

डेस्क, 30 जून | उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा संचालित सभी खुदरा उत्पाद दुकानों (सरकारी शराब दुकान) का संचालन अब तक मानव प्रदाता एजेंसी R.K & Co. Manpower Pvt. Ltd. के माध्यम से किया जा रहा था। विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त एजेंसी की सेवा अवधि 30 जून 2025 यानी कि आज रात 10:00 बजे के बाद समाप्त हो रही है।
इसके उपरांत दिनांक 1 जुलाई 2025 से इन दुकानों में बचे हुए स्टॉक एवं उपकरणों का हैंडओवर/टेकओवर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तथा मानव प्रदाता एजेंसी R.K & Co. Manpower Pvt. Ltd. के बीच संपन्न होगा।
इस कारणवश 1 जुलाई 2025 को सभी खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन ‘हैंडओवर/टेकओवर’ प्रक्रिया पूर्ण होने तक स्थगित रहेगा। विभाग ने आम जनों से सहयोग की अपील करते हुए संभावित असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।



