प्रवीण सिंह की पुण्यतिथि पर 75 परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

प्रवीण सिंह की पुण्यतिथि पर 75 परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण

चांडिल, 05 सितंबर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के भाई स्वर्गीय प्रवीण कुमार सिंह की पुण्यतिथि अवसर पर शुक्रवार को जरूरतमंद परिवारों को सहारा दिया गया। इस अवसर पर काली मंदिर स्थित गोल्डन रिसॉर्ट के संस्थापक दिनेश बगाड़िया की ओर से 75 गरीब परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम आसनबनी पंचायत के सालतल और कान्दरबेड़ा गांव में आयोजित हुआ, जहां पहाड़िया एवं माहली समुदाय के परिवारों को चावल, दाल, आटा, तेल और मसाले जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

ग्रामीणों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि गरीबों और वंचितों की मदद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं आयोजकों ने भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article