HLM ट्रॉफी सीजन-04 का भव्य समापन, केके ब्रदर्स सोनाहातू बने विजेता – संजय सेठ व सुदेश महतो ने की शिरकत

Manbhum Updates
2 Min Read

HLM ट्रॉफी सीजन-04 का भव्य समापन, केके ब्रदर्स सोनाहातू बने विजेता – संजय सेठ व सुदेश महतो ने की शिरकत

चांडिल, 07 अक्टूबर : सामाजिक संस्था जन सेवा ही लक्ष्य द्वारा धातकीडीह (भादूडीह) फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय HLM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता (सीजन-04) का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि रहे।

संजय सेठ ने समाजसेवी हरे लाल महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतना भव्य आयोजन प्रेरणादायक है। सुदेश महतो ने कहा कि हरे लाल महतो ने समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बना लिया है।

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, अशोक साव, आजसू नेता संजय मेहता, भाजपा नेता पप्पू वर्मा, सत्यनारायण महतो, भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, दीपक महतो, सुनील सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, दुर्योधन गोप, मनोज महतो, महेश कुंडू, अरुण महतो, गोपेश महतो, रुद्रप्रताप महतो, दुर्गा महतो, देवराज महतो, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

फाइनल में केके ब्रदर्स, सोनाहातू ने जय गुरु लिपाईपाठ, बोड़ाम को 2-0 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को ₹2 लाख और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹1.5 लाख और ट्रॉफी प्रदान की गई। भूषण एसएम लक्की एफसी और डिजिटल सेवा ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। कैफ खान मैन ऑफ द मैच और पागलू मुर्मू मैन ऑफ द सीरीज बने।

कार्यक्रम में 152 यूनिट रक्त संग्रह के साथ रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। अंत में मानभूम के प्रसिद्ध लोकगायक कुंदन कुमार की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के सफल संचालन में संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही।

Share This Article