अनुमंडलीय अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए लगा नि:शुल्क जांच शिविर

चांडिल, 12 जुलाई : चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से दिव्यांगजनों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया. जांच के बाद सदर अस्पताल सरायकेला से सभी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले को सरकार की ओर से पेंशन व अन्य सुविधाएं दी जाएगी. शिविर में पहुंचे दिव्यांगों में आठ लोगों का पहचान किया गया है, सभी हड्डी से संबंधित दिव्यांग हैं. सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तैसीफ मेराज के निर्देश पर आयोजित शिविर में चांडिल के एसीजेएम डॉ रवि प्रकाश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए. शिविर में सदर अस्पताल सरायकेला के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत टुडू ने दिव्यांगों की जांच की.
इस अवसर पर प्रखंड के पीएलवी ने उपस्थित लोगाें को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाअें की जानकारी दी गई. वहीं प्राधिकार से लोगोंं को मिलने वाली कानूनी सहायता की भी जानकारी दी गई. प्राधिकार के पीएलवी ने बताया कि सभी दिवंगजनों को पेंशन समेत अन्य स्कीमों से जोड़ने में उनकी मदद की जाएगी. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एचएस शेखर, पैनल अधिवक्ता करमु स्वसंसी, अधिकार मित्र रमजान अंसारी, भूपेन चंद्र महतो, अरुण कुमार महतो, शबनम खातून, लक्ष्मी सिंह, बंदना महतो, अस्पताल कर्मी आदि उपस्थित थे.



