औचक निरीक्षण में 10:45 बजे तक बंद मिला शिक्षा कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीईईओ सहित सभी कर्मियों के वेतन पर लगाई रोक

07 जुलाई 2025
संवाददाता: Manbhum Updates टीम
सरायकेला-खरसावां जिले में सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को खरसावां स्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान 10:45 पूर्वाह्न तक कार्यालय पूरी तरह बंद पाया गया।
निरीक्षण के समय न तो बीईईओ (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी) मौजूद थे और न ही कोई अन्य पदाधिकारी या कर्मचारी। इस स्थिति को शासकीय कार्यों में लापरवाही और घोर अनुशासनहीनता के रूप में लेते हुए श्री मिश्रा ने बीईईओ समेत सभी कर्मियों के वेतन भुगतान पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।
श्री मिश्रा ने कहा कि शासकीय सेवा में अनुशासन, समयपालन और उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यालय संचालन की नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए हैं ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मी लापरवाही का साहस न करे।
ManbhumUpdates.com पर पढ़ते रहें ऐसी ही प्रमुख खबरें, सबसे पहले।
आपकी राय: क्या ऐसे गैर-जवाबदेह अधिकारियों पर और भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?



