जमशेदपुर में वीर कुंवर सिंह जयंती को करणी सेना ने दी काश्रद्धाजंलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 23 अप्रैल : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर जुगसलाई स्थित कुंवर चौक में क्षत्रिय करणी सेना द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और वीरता को याद किया।

कार्यक्रम में करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन संघर्ष, पराक्रम व स्वाभिमान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इसके साथ ही शहरवासियों के बीच लड्डू वितरण कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वीर कुंवर सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह समेत हरि सिंह राजपूत, लवकेश सिंह, श्रवण सिंह, मोलू, लक्खू और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति और स्वाभिमान के प्रति जागरूक करना बताया गया।

Share This Article