विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में एक करोड़ 33 लाख की परिसंपत्ति का वितरण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में एक करोड़ 33 लाख की परिसंपत्ति का वितरण

नीमडीह, 07 दिसंबर : नीमडीह प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल की ओर से विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के एसडीजेएम अमित खन्ना ने की। शिविर के दौरान उन्होंने कुल एक करोड़ 33 लाख पांच हजार रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया तथा लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों और विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव एवं अंचल अधिकारी अभय कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में ग्रामीणों के बीच कानूनी जानकारी से संबंधित पुस्तिकाओं और पर्चों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं की बेहतर समझ मिल सके। कार्यक्रम में पीएलवी शुभंकर महतो, स्नेहलता महतो, साधन महतो, अम्बूज गोप समेत अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article