कुएं में गिरे हाथी और उसका बच्चा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुएं में गिरे हाथी और उसका बच्चा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

रांची/रामगढ़, 25 सितंबर : रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र अंतर्गत परसाडीह जंगल में गुरुवार की सुबह एक हाथी और उसका बच्चा अचानक कुएं में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह जिंदा और सुरक्षित हैं। उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में हेंसापोड़ा जंगल क्षेत्र में लगभग 42 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल में पिछले दिनों तीन नवजात बच्चों का जन्म हुआ था। वन विभाग फिलहाल हाथी और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा है।

Share This Article