धनबाद में राज्य स्तरीय अंडर-16 लॉन टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी बने फर्स्ट रनर-अप

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

धनबाद, 26 जून : राज्य स्तरीय अंडर-16 लॉन टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा खिलाड़ी मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम कर जिले एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता के दौरान अय्यान ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी के सुपुत्र हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता का स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अय्यान की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जमशेदपुर जिला इकाई ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला टीम ने विश्वास जताया कि मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share This Article