बकरीद बाजार में शान की होड़, लखटकिया बकरों ने बढ़ाई रौनक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बकरीद बाजार में शान की होड़, लखटकिया बकरों ने बढ़ाई रौनक

जमशेदपुर, 27 मई : बकरीद पर्व नजदीक आते ही कोल्हान समेत जमशेदपुर के बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। इस बार बकरा बाजार सिर्फ खरीद-बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि लोगों के आकर्षण और चर्चा का खास विषय बन गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सजाए गए बाजारों में अलग-अलग नस्लों की आकर्षक बकरे लोगों का ध्यान खींच रही हैं। खासतौर पर एक लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कीमत वाले बकरे बाजार की शान बनी हुई हैं।

व्यापारियों के अनुसार इस बार राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी कई खास नस्ल के बकरे लाए गए हैं। भारी वजन, लंबी ऊंचाई, चमकदार रंग और विशेष देखभाल के कारण इनकी कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। कई बकरों को रंग-बिरंगे कपड़ों, घंटियों और डिजाइनर सजावट से सजाया गया है, जिससे लोग उनके साथ तस्वीरें लेते भी नजर आ रहे हैं।
बाजारों में खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरा का चयन कर रहे हैं। बच्चों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है।

इधर त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं।
स्थानीय बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने लोगों से बकरीद को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर संयम बरतने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया है।

Share This Article