ईचागढ, कुकडू और खरसावां के भी प्रभार में रहेंगे चांडिल के बीईईओ नवल किशोर सिंह

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ, कुकडू और खरसावां के भी प्रभार में रहेंगे चांडिल के बीईईओ नवल किशोर सिंह

चांडिल, 10 अक्टूबर : चांडिल के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह चांडिल के अलावा ईचागढ, कुकडू और खरसावां प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में कार्य करेंगे। चांडिल प्रखंड में योगदान देने के बाद उन्होंने ईचागढ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी – सह – निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया।

बीईईओ नवल किशोर सिंह के योगदान देने के बाद ईचागढ़ प्रखंड अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। शिक्षक संघ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का स्वागत व अभिनंनदन करने के बाद कहा कि शिक्षा के विकास और शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के मामलों पर संघ उनका साथ देगा और उनसे अपेक्षा रखेगी कि वे समस्याओं का तत्पर्यता के साथ निराकरण करेंगे।

Share This Article