नीमड़ीह में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बतख चूजों का वितरण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमड़ीह में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बतख चूजों का वितरण

नीमड़ीह, 30 दिसंबर : नीमड़ीह प्रखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत बतख पालन योजना (वर्ष 2024–25) के तहत लाभुकों के बीच बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कुल 20 लाभुकों को बतख चूजे प्रदान किए गए। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में सभी प्रखंड कर्मियों के साथ-साथ पशुपालन अस्पताल के कर्मी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को बतख पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं देखभाल के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

Share This Article