चांडिल : डोबो में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण, एनआईए जांच की मांग तेज

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल : डोबो में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण, एनआईए जांच की मांग तेज

चांडिल, 08 अगस्त : ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनूप कुमार महतो ने आज चांडिल प्रखंड के डोबो में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण किया। यह आयोजन उनकी 38वीं शहादत दिवस के मौके पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अनूप कुमार महतो ने बताया कि यह स्थल 25 दिसंबर 2020 को “शहीद निर्मल महतो चौक” के नाम से स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एनआईए से जांच करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से एनआईए जांच की मांग की।

कार्यक्रम में डोबो ग्राम प्रधान शंकर सिंह, वार्ड सदस्य शिवराम महतो, केशव प्रमाणिक, राकेश महतो, अजय महतो, छोटू राम महतो, मिथुन महतो, अमित महतो, रोहित महतो, माधव प्रमाणिक, पुचु सोरेन, हरिश्चंद्र महतो, भोचोड़ माझी, हेमंत महतो, शंकर महतो, नित्यानंद महतो, सुरेश महतो, गौर महतो, संतोष महतो, मनोरंजन महतो, धीरेन कर्मकार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article