चांडिल – पुरुलिया पथ पर सुगम होगा आवागमन, पितकी रेलवे फाटक से लोगों को मिलेगी मुक्ति

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 16 अप्रैल : चांडिल – पुरुलिया सड़क पर चांडिल स्टेशन के समीप स्थित पितकी रेलवे फाटक से जल्द ही राहगीरों को मुक्ति मिल जाएगी। पितकी में बन रहे रेलवे ओवर ब्रीज बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। चांडिल – पुरुलिया सड़क पर पितकी फाटक के पास निर्माणाधीन आरओबी में स्टील गार्डर लॉन्चिंग का काम गुरुवार को पूरा हो गया। संभावना जताई गई कि जून के अंत तक उक्त सड़क के एक साइड पर ओवर ब्रीज निर्माण का काम पूरा हो जाएगा और इस पर वाहनों का आवागमन भी प्रारंभ हो जाएगा।

गुरुवार को आद्रा रेल मंडल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क व पुल निर्माण का कार्य कर रहे दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों की उपस्थिति में स्टील गार्डर लॉन्चिंग का काम पूरा किया गया। चांडिल – मुरी और चांडिल – पुरुलिया रेलखंड पर स्थित पितकी रेलवे फाटक पर रेल के अलावा चांडिल से पुरुलिया और धनबाद, बोकारों की ओर चलने वालों वहनों का भारी दबाव रहता है। बार-बार फाटक के बंद होने के बार सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार तो सड़क पर दो से तीन दिनों तक लंबी कतारें लगी रहती है।

स्टील गार्डर लॉन्चिंग का काम गुरुवार को पूरा होने के बाद लोगों में आश जगी है कि अब जल्द ही जाम की परेशानी से लोगों को मुक्ति मिल पाएगी। लेकिन सड़क व ओवर ब्रीज निर्माण कार्य में हो रही विलंब के कारण लोगों को संदेह भी है कि क्या वाकई में जून माह के अंत तक आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वैसे उक्त सड़क और रेलवे ओवर ब्रीज के निर्माण कार्य का शिलान्यास के समय निर्धारित समय सीमा काफी पहले ही समाप्त हो चुका है। बहरहाल, जो भी हो ओवर ब्रीज निर्माण की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण काम पूरा कर लिया गया है।

Share This Article