नीमडीह, 08 अक्टूबर : विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करना चाहिए और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उक्त बातें राज्य सभा सदस्य सह झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अदित्यु साहू ने कही। वे बुधवार को नीमडीह के लुपुंगडीह में स्थित एक आईटीआई में आयोजित सम्मान समारोह सह जयप्रकाश नारायण और मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संस्थान के टॉपर छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने टॉपर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बना आत्मनिर्भर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह में स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्टी को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक विकास योजनाओं को सुदृढ़ किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वाबलंबी भारत – आत्मनिर्भर भारत – विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना सार्थक योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा जटाशंकर पांडे ने किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और प्रेरक बनाया।
चांडिल में हुआ अभिनंदन
इसके पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चांडिल पहुंचने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सांसद आदित्य साहू का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता पारित, प्रशांत पोद्दार समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।