जिले की जर्जर सड़कों पर ध्यान दें प्रशासन : कुणाल षाड़ंगी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जिले की जर्जर सड़कों पर ध्यान दें प्रशासन : कुणाल षाड़ंगी

जमशेदपुर, 30 अगस्त : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर जिले की आम जनता से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने कहा कि जिले की कई सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। षाड़ंगी ने विशेष रूप से बहरागोड़ा एनएच के सर्विस रोड, टाटानगर स्टेशन रोड स्थित चाइबासा बस स्टैंड तथा संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सड़क की दयनीय हालत का मुद्दा उठाया।

इसके अलावा उन्होंने घाघीडीह डुप्लेक्स कॉलोनी और घाघीडीह बस्ती की टूटी-फूटी सड़कों की समस्या को भी उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद इन क्षेत्रों की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे लोगों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है।

उपायुक्त ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर झामुमो नेता व ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था के प्रमुख मानिक मल्लिक समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share This Article