अवैध बालू उत्खनन पर की गई कार्रवाई, ईचागढ़ में 5000 सिएफटी बालू जप्त

Manbhum Updates
2 Min Read

अवैध बालू उत्खनन पर की गई कार्रवाई, ईचागढ़ में 5000 सिएफटी बालू जप्त


सरायकेला, 24 सितंबर : उपायुक्त के निदेशानुसार बुधवार को ईचागढ़ और राजनगर थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन भंडारण और परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में ईचागढ़ के अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने ईचागढ़ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने जारगोडीह में लगभग 5000 सीएफटी अवैध बालू का स्टॉक पाया। बालू के अवैध भंडारण को जप्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान कहीं भी किसी प्रकार का अवैध खनन करते हुए नहीं पाया गया। इस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी और जिला खान विभाग की टीम ने राजनगर थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ राजनगर थाना अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत स्थित छेलकानी एवं कोलाबेडिया नदी घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उक्त घाटों पर किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन द्वारा अवैध बालू उत्खनन करते हुए नहीं पाया गया। घाटों पर अवैध उत्खनन के लिए प्रयुक्त डोंगी नाव (प्लेटफार्म) पाई गई। जिसे पुलिस बल एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी डोंगी नावों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

बताया गया कि उक्त कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी की उपस्थिति में की गई तथा जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article