नगर पंचायत के योजनाओं एवं कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए निर्देश

Manbhum Updates
1 Min Read

नगर पंचायत के योजनाओं एवं कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए निर्देश

खूंटी, 18 सितंबर : खूंटी जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में चल रही योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की। इनमें पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), राजस्व संग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सभी स्ट्रीट लाइट को शत-प्रतिशत क्रियाशील बनाया जाए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ससमय क़िस्त की राशि का भुगतान किया जाए। नगर पंचायत द्वारा निर्मित पार्क आदि के बेहतर रख रखाव को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Share This Article