विशेष अभियान के तहत 15 दिनों में 2320 वाहनों पर 24,14 लाख का लगाया जुर्माना

Manbhum Updates
3 Min Read

विशेष अभियान के तहत 15 दिनों में 2320 वाहनों पर 24,14 लाख का लगाया जुर्माना

सरायकेला, 16 सितंबर : सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में एक माह के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में 01 सितंबर से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात थाना के साथ मिलकर जिले में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट एवं थाना क्षेत्र के अन्य स्थानो पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध अभियान भी चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के दौरान पूरे जिला के सभी थाना एवं ट्रैफिक थाना के द्वारा 15 सितंबर तक कुल 2320 वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कुल 24,14,300 रुपये का चलान काटा गया है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के आमजनों एवं वाहन चालकों से अपील किया है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसे वसूले गए जुर्माना

जिला क्षेत्र में जांच के दौरान बिना हेलमेट का वाहन चलाने के ऐवज में 616 चालकों से कुल 6,16 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना बीमा का वाहन चलाने के आरोप में 101 वाहन चालकों से कुल 2,02 लाख रुपये वसूले गए। इसी प्रकार बिना लाइसेंस का वाहन चलाने पर 59 चालकों से 2,95 लाख, दो पहिया वाहन पर ट्रीपल राईड करने पर 24 लोगों से 24 हजार, बिना सीट बेल्ट का वाहन चलाने पर 453 वाहन चालकों से 4,53 लाख, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 57 लोगों से 57 हजार, सिग्नल जंपिंग कर वाहन चलाने पर 243 लोगों ये 36,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने की कोशिश
बिना तिरपाल ढंककर वाहन चलाने पर 68 वाहन चालकों से 68 हजार रुपये, यात्री वाहन पर अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 16 चालकों से 3,200 रुपये, बम्फर लगाकर वाहन चलाने पर 14 चालकों से 70 हजार रुपये, बिना प्रदुषण प्रमाण पत्र का वाहन चलाने पर 190 चालकों से 1,90 लाख रुपये, बिना परमिट का वाहन चलाने पर 18 चालकों से 1,80 लाख रुपये, आदेश का उल्लंघन कर वाहन चलाने पर 402 लोगों से 2,01 लाख रुपये, काला फिल्म लगा कर वाहन चलाने पर 6 वाहन चालकों से 6 हजार रुपये फिटनेश के बिना वाहन चलाने पर 6 वाहन चालकों से 12 हजार रुपयक, डेंजर पार्किंग करने पर 2 वाहन चालकों से 300 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Share This Article