चाईबासा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया होटलों और ठेला-खोमचा का निरीक्षण

Manbhum Updates
2 Min Read

चाईबासा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया होटलों और ठेला-खोमचा का निरीक्षण

चाईबासा, 16 सितंबर : पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम ने मंगलवार को चाईबासा शहर के गांधी मैदान क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान गांधी मैदान स्थित स्टार फास्ट फूड, अजय होटल, मनोज होटल और कोल्हान होटल सहित कई ठेला-खोमचा की जांच की गई। टीम ने हल्दी, दाल, भुजिया, जलेबी और चटनी में प्रयुक्त रंगों की जांच की। साथ ही फ्राइंग ऑयल मॉनिटर से इस्तेमाल हो रहे तेल की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और खाद्य सामग्री में अखाद्य रंगों का प्रयोग न करने की हिदायत दी। साथ ही यह भी कहा गया कि खाने की वस्तुओं को ढकने में प्रिंटर पेपर या अखबार का उपयोग नहीं किया जाए। ठेला-खोमचा संचालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता और बर्तनों की नियमित सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, कॉलेज मोड़ स्थित होटल सेंफरोन सूट और तांबो चौक स्थित द वाइल्ड जिंजर रेस्टोरेंट की भी जांच की गई। जांच के दौरान द वाइल्ड जिंजर को साफ-सफाई में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी कारोबारियों को अपने खाद्य अनुज्ञप्ति या रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र को दुकान पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया है।

Share This Article