बड़े बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान का नगर भ्रमण शनिवार को

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बड़े बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान का नगर भ्रमण शनिवार को

ईचागढ़, 05 सितंबर : भगवान पधारे भक्त के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड़ के बड़े बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान का नगर भ्रमण शनिवार को निकाला जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे भगवान की पालकी को गाजे-बाजे के साथ निकली जाएगी। देवलटांड के समस्त सराक जैन समाज और जैन संघ पुणे की ओर से आयोजित नगर भ्रमण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक गुणायतन न्यास की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बड़े बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान का नगर भ्रमण का वार्षिक कार्यक्रम सभी ग्रामवासी भगवान को अपने द्वार में घी का दीपक दिखाकर आराधना करेंगे। नागर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर लोग अपने घर के आगे सड़क की साफ सफाई कर अल्पनाएं बना रहे हैं।

Share This Article