ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटी की बैठक: सुरा बिरुली राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

रांची, 04 सितंबर : ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटी की केंद्रीय शासी निकाय की बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराय मुन्दूईया ने की। इसमें असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और नई दिल्ली से जुड़े पदाधिकारी एवं नवनियुक्त सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा शासी निकाय का विस्तार, पुनर्गठन और आगामी दोलाबु दिल्ली 5.0 की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड के सुरा बिरुली को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों की नई नियुक्तियाँ की गईं।
नवनियुक्त पदाधिकारी में सुरा बिरुली – राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, चन्द्र मोहन मुंडरी – आयोजन सचिव, ओडिशा, सदानंद मुंडा – आयोजन सचिव, पश्चिम बंगाल, राजू बानरा – सचिव, पश्चिम बंगाल, रमेश पुरती – सचिव, असम, बिजय हेम्ब्रम – उपाध्यक्ष, असम, सुरेन चात्तर – आयोजन सचिव, असम, हेमंत सिंह बिरुवा – सचिव, झारखंड, एपिल समड – आयोजन सचिव, झारखंड शामिल हैं।
इसके अलावा के.सी. बिरुली, देवेन्द्रनाथ चाम्पिया, कैरा सिंह बन्दिया, दुसुरु जेराई, सेलाय पुरती और लक्ष्मीधर सिंह तियु को आजीवन सलाहकार मनोनीत किया गया।
बैठक में केंद्रीय शासी निकाय का विस्तार, दोलाबु दिल्ली 5.0 के लिए संचालन समिति का गठन, प्रत्येक राज्य से आजीवन सलाहकारों का नामांकन और जमीनी स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य समितियों के गठन पर सहमति बनी।
चारों राज्यों के उपाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार और योजनाएँ साझा कीं तथा आंदोलन को मज़बूत बनाने के लिए अंतर-राज्यीय समन्वय, लामबंदी और पहुँच बढ़ाने पर बल दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराय मुन्दूईया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मज़बूती से ही दोलाबु दिल्ली 5.0 जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का सफल आयोजन संभव है। उन्होंने कहा हो भाषा और संस्कृति की रक्षा तथा उसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देगी और आंदोलन को और धारदार बनाएगी।
बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार जताया और संगठन की एकता व सामूहिक प्रयास पर जोर देते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में रामराय मुन्दूईया (राष्ट्रीय अध्यक्ष), चंद्र मोहन हाईबुरु (उपाध्यक्ष, ओडिशा), जगन्नाथ केराई (उपाध्यक्ष, पश्चिम बंगाल), शांति सिद्धू (उपाध्यक्ष, झारखंड), गोमेया अमंग (सचिव, ओडिशा), सुरेन चात्तर (आयोजन सचिव, असम), खीरोद हेम्ब्रम (कोषाध्यक्ष), सोना सेलेम हसदाह (सहायक कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया।



