शारदीय नवरात्र पर चौका में देवी के नौ रूपों की होगी आराधना, होगा धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान

MANBHUM UPDATES
4 Min Read

शारदीय नवरात्र पर चौका में देवी के नौ रूपों की होगी आराधना, होगा धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान

चांडिल, 02 सितंबर : शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी चौका इस वर्ष भी हर्षोल्लासपूर्वक दुर्गोत्सव, प्रवचन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन कर रही है। कमेटी की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्रि को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। महालया से लेकर विजया दशमी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चौका में 12 दिनों तक होने वाले सारे कार्यक्रमों का समय तय कर लिया गया है। पंडाल उद्धघाटन पुरोहित जयंत चटर्जी 22 सितंबर को प्रातः 08 बजे करेंगे। यहां देवी दुर्गा के सभी नौ रूपों का आकर्षक प्रतिमा निर्माण का काम चरम पर है और नवदुर्गा मंदिर का रंग रोगन का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

दशई नाच के साथ होगा देवी का अभिनंदन

इस वर्ष होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों में महालया के दिन 21 सितंबर को पारंपरिक कार्यक्रम दशई नाच के साथ देवी काे आमंत्रित किया जाएगा। वहीं मुख्य धार्मिक कार्यक्रम में राम कथा पर प्रवचन का आयोजन किया गया है। पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी से पंडित राजू हाजरा 22 से 29 सितंबर तक रोज शाम 03 बजे से राम कथा पर प्रवचन देंगे। प्रतिदिन संध्या सात बजे से महाआरती किया जाएगा। सामूहिक कलश यात्रा 29 सितंबर को प्रातः 07 बजे निकाली जाएगी। संधि पूजा 30 सितंबर को 01:21 से 02:09 बजे तक होगा और बलिदान दिन के 01:45 बजे हाेगा। वहीं महानवमी पर हवन यज्ञ प्रातः 11:30 बजे से होगा। कमेटी की ओर से 22 सितंबर से 02 अक्टूबर तक दोपहर 01 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमेंगे लोग

सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी चौका की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्रि पर रंगारंग सांस्कृतक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यहां 30 सितंबर को रात 10 बजे से कालाचांद-फांकाचांद नाईट आयोजित होगा। कार्यक्रम में मानभूम कॉमेडी एवं नृत्य व गीतों का धमाका फुटेगा। इसके दूसरे दिन एक अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे से झुमुर संध्या का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पुरुलिया के मानभूम झुमुर सम्राट गोविंद लाल महतो झुमुर गीतों पर लोगों को झूमने परे मजबूर करेंगे। विजया दशमी के दिन 02 अक्टूबर को दिन 2:30 बजे से “मानभूम धमाका” कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में गायक यादव दास एवं गायिका रुपा वर्मा के साथ सह गायिका सुनीता विश्वास व मांटी दास अपने गायिकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। वहीं बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल के सुदर्शन डांड ग्रुप अपना जलवा दिखाएंगे। विजया दशमी की रात 10 बजे से संबलपुरी मेलोड़ी, जिमनास्टिक आधुनिक सुपर डांस हंगामा कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बालेश्वर, ओडिशा के श्री जगन्नाथ डांस ग्रुप के कलाकार अपने हूनर का प्रदर्शन करेंगे। विजया दशमी के बाद एकादशी के अवसर पर यहां देवी के प्रतिमाओं का धूमधाम के साथ विसर्जन किया जाएगा।

Share This Article