सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

खूंटी, 02 सितंबर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफल एवं अनुशंसित खूंटी जिला के लिए वर्ग 6 से 8 तक के विज्ञान व गणित विषय के 22 अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें से 15 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रांची में राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा गया, वहीं शेष 7 अभ्यर्थियों को समाहरणालय, खूंटी स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर. रॉनिटा ने नियुक्ति पत्र दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान दें। मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



