ग्राम सभा के अनुमति के बगैर शराब दुकान खोलने का होगा विरोध

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ग्राम सभा के अनुमति के बगैर शराब दुकान खोलने का होगा विरोध

चांडिल, 01सितंबर : संयुक्त ग्राम सभा मंच, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष सह ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनूप कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्त जारी कर कहा कि पूरे झारखंड राज्य के साथ-साथ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड सरकार के द्वारा शराब दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिसे अब निजी हाथ में दिया गया है। सरायकेला-खरसावां जिला पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है जिसके अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा भी आता है। इस क्षेत्र में शराब दुकान खोलने से पूर्व ग्राम सभा कराकर ग्राम सभा से अनुमति लेना अनिवार्य है। अगर कोई शराब दुकान बिना ग्राम सभा के अनुमति का संचालन किया जा रहा है, तो वह गैरकानूनी है। झारखंड सरकार भी शराब दुकान खोलने से पूर्व ग्राम सभा का अनुमति अनिवार्य रूप से लेने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मामला ऐसे देखने को मिल रहे हैं कि ग्राम सभा के अनुमति के बगैर शराब का स्टॉक किया जा रहा है एवं शराब बेचने का योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा ऐसा भी मामला देखने को मिल रहा है कि सरकारी भूमि को दखल कर दुकान निर्माण करके शराब का दुकान खोलने का योजना बनाई जा रही है। इस मामले पर जल्द ही जिला के उपायुक्त और अंचल अधिकारी को संज्ञान लेने की आवश्यकता है। ग्राम सभा के अनुमति के बगैर शराब दुकान खोलना, सरकारी भूमि को दखल करके शराब दुकान खोलना, धार्मिक स्थल व सामाजिक स्थल के सामने शराब दुकान खोलना आदि सब बिंदु को लेकर जिला के उपायुक्त से मुलाकात करके संज्ञान में दी जाएगी एवं इस तरह अवैध रूप से शराब दुकान चलाई जाने का विरोध किया जाएगा।

Share This Article