खूंटी स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड के विस्तार को लेकर जनसुनवाई आज
चांडिल, 29 अगस्त : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चौका-कांड्रा सड़क पर खूंटी में स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड की प्रस्तावित विस्तार परियोजना के संबंध में शुक्रवार को सार्वजनिक जनसुनवाई आयोजित की गई है। जनसुनवाई में पिंग आयरन प्लांट, सिटर प्लांट और गैस आधारित पावर प्लांट की क्षमता वृद्धि, नया डक्टाइल आयरन पाइप प्लांट एवं ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से संबंधित विवरणों एवं पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट को साझा करना तथा स्थानीय हितधारकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों अन्य सभी को अपने सुझाव, आपत्तियां और चिंताएं प्रस्तुत किया जा सकता है।
नरसिंह इस्पात लिमिटेड की ओर से लोगों से अपील की गई है कि उक्त जनसुनवाई में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार, सुझाव, आपत्ति, दावा और इस परियोजना से पर्यावरणीय व क्षेत्र में पड़ने वाले दुष्प्रभाव और फायदे के साथ अपना विचार रखें। जनसुनवाई का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा।
विदित होकर इस जनसुनवाई को लेकर गुरुवार को खूंटी में ग्राम सभा की बैठक हुई थी, जिसमें ग्राम सभा के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आम ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। मौके पर ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर मजदूरों और स्थानीय लोगों का हक करने का आरोप लगाया था। मिली जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान आसपास के ग्रामीण कंपनी क्षेत्र के बाहर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।