आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

खूंटी, 28 अगस्त : खूंटी नगर भवन के सभागार में गुरुवार को आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परियोजना निदेशक, आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदि कर्मयोगी कार्य हेतु चयनित जूनियर इंजीनियर (जेई), ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ), महिला पर्यवेक्षिका एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को बताया गया कि ग्रामीणों के साथ एकसाथ मिलजुलकर आदि कर्मयोगी की तरह सहज व्यवहार करना है तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करना है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अभियान से संबंधित विभिन्न पहलुओं, क्रियान्वयन की रूपरेखा एवं जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कई तकनीकी विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। परियोजना निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना तथा स्थानीय संस्थानों को सशक्त करना है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच सके।

Share This Article